फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: तीन पेट्रोल पंपों की भूमिका संदिग्ध, दो घटतौली के आरोप में सील

Tue, 07 Jun 2022 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में बवाल के बाद डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग ने पंपों की पड़ताल शुरू की थी। जिसमें तीन पंपों की भूमिका संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क के आसपास के क्षेत्र में हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों की भूमिका संदिग्ध पाने के बाद इनमें से दो पंपों को सील कर दिया है। माना जा रहा है कि बवालियों ने इन्हीं पेट्रोल पंपों से बोतलों में पेट्रोल खरीदा था। पूर्ति विभाग ने इन पंपों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस फुटेज में बोतल में पेट्रोल ले जाते नजर आए लोगों की भी भूमिका जांच रही है। वहीं, पूर्ति विभाग ने डिप्टी पड़ाव और चमनगंज स्थित पेट्रोल पंपों को घटतौली के आरोप में सील कर दिया है। इन दोनों पंपों पर पेट्रोल, डीजल की बिक्री को बाट माप विभाग के अधिकारियों ने जांचा था। दोनों ही पंपाें पर घटतौली मिली थी। संबंधित पंपों की तेल कंपनियों को जुर्माने के लिए पत्र भी लिखा गया। बता दें, बवाल के बाद डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग और बाट माप विभाग ने पंपों की पड़ताल शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें