इधर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने साफ शब्दों में कहां फांडिंग में हाजी वसी ने जफर हयात को किनते और कब कैसे पैसे दिये इसकी जांच चल रही है। पीएफआई से कनेक्शन की जांच भी की जा रही है फिलहाल अभी तक हाजी वसी, मुख्तार बाबा के पीएफआई कनेक्शन सामने नहीं आये है। पर हर बिंदु की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।
धार्मिक गतिविधियों की भी होगी पड़ताल
हाजी वसी एक बिल्डर होने के साथ ही धार्मिक गतिविधियों में भी लिप्त रहा है। पुलिस उसके धार्मिक जुड़ाव की पड़ताल करेगी कि हिंसा के बाद ये उससे पहले वह कहां-कहां गया। साथ ही गिरफ्तारी से पूर्व मीडिया, पुलिस के जरिये वसूली की चर्चाओं पर पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि अगर ऐसा कोई नाम सामने आएगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ईमानदारी से अपना काम किया है। तभी हिंसा से जुड़े लोगों को जेल की सलाखों तक भेजा गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एसआईटी जांच कर रही है।