दो नंबर की कमाई को ऐसे करता एक नंबर
सूत्रों के अनुसार हसीब ने काली कमाई को एक नंबर में बदलने के लिए तीन फर्म (एमएस क्वालिटी लेदर, आलीमा एक्सपोर्ट और हूर लेदर) खोल रखा है। फर्मों के जरिये वह ब्याज पर रुपये देता है। ब्याज के रुपये को दूसरी फर्मों से बिल देकर एक नंबर में बदल देता है। ब्याज के रुपये समय से न मिलने पर लोगों की संपत्तियों को जबरन कब्जा लेता है।
नैनीताल में बैठ भाईयों से कराता वसूली
अब्दुल हसीब वर्तमान में नैनीताल में है। वह अपने भाईयों तारीख, लतीफ और जावेद की मदद से लोगों से ब्याज की रकम की वसूली करवाता है।
लेदर करोबारी और अब्दुल हसीब में व्यापारिक लेनदेन का विवाद है। गुमनाम पत्र वायरल होने पर अब्दुल हसीब ने कारोबारी को शक के आधार पर धमकी दी थी। रिपोर्ट दर्जकर इसकी जांच एसीपी कैंट कर रहे हैं। -विजय सिंह मीणा, पुलिस कमिश्नर
तुमने वीडियो बनाया है, हम पूरी फिल्म बनाएंगे
बता दें कि कानपुर में नई सड़क बवाल में वसी के पार्टनर का हाथ होने का गुमनाम पत्र वायरल होने के बाद भड़के बिल्डर ने एक लेदर कारोबारी को धमकी दी थी। उसने कारोबारी के मोबाइल पर एक बकरे को हलाल करते हुए वीडियो भेज धमकी दी कि तुमने मेरा वीडियो बनाया है, अब हम पूरी फिल्म बनाएंगे। इससे डरे सहमे कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी।
जाजमऊ के अंगूरी बाग निवासी कारोबारी ने बताया कि उनके व उनके भाई का चमनगंज निवासी एक बिल्डर से व्यापारिक लेनदेन का विवाद चलता है। रंजिश के चलते बिल्डर अक्सर उन्हें व उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। हाल ही में बिल्डर के खिलाफ किसी में पुलिस कमिश्नर को गुमनाम पत्र देकर नई सड़क बवाल में उसका हाथ होने की शिकायत की थी। आरोप है कि इससे वह कारोबारी से रंजिश मानने लगा। 17 जुलाई की रात घर के बाहर आकर उसे और उसके भाई को धमकाया।