फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: भड़काऊ पोस्ट करने वालों की नहीं मिली जानकारी, बवाल के दौरान पुलिस ने दर्ज की थी तीन एफआईआर

Thu, 15 Sep 2022 10:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पुलिस ने तीन केस दर्ज किए थे। जिसमें मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी समेत 54 आरोपी जेल में बंद हैं। बवाल के दौरान सोशल मीडिया पर तमाम भड़काऊ व विवादित पोस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
नई सड़क हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर किए गए भड़काऊ पोस्ट के मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। ट्विटर ने इन पोस्ट को करने वाले 13 हैंडल्स की आईपी एड्रेस व अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस जानकारी के लिए ट्विटर मुख्यालय को चार बार ई-मेल भेजा था। 
विज्ञापन


नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। पुलिस ने तीन केस दर्ज किए थे। जिसमें मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी समेत 54 आरोपी जेल में बंद हैं। दो किशोर बाल संप्रेक्षण गृह में हैं। बवाल के दौरान सोशल मीडिया पर तमाम भड़काऊ व विवादित पोस्ट किए गए थे।

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए गठित एसआईटी में एसीपी कैंट मृगांग शेखर पाठक को अध्यक्ष बनाया गया था। एसआईटी ने 13 ऐसे ट्विटर एकाउंट चिह्नित किए थे जिनसे विवादित पोस्ट हुए थे। उन पर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। एसीपी ने बताया कि ट्विटर मुख्यालय को चार बार मेल कर इनके बारे में जानकारी मांगी गई थी। जो अब तक नहीं मिल सकी है। अगर जानकारी उपलब्ध हो जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बंद हो सकते हैं केस
ट्विटर से जानकारी न मिलने की वजह से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। पोस्ट के अलावा पुलिस के पास अन्य कोई साक्ष्य नहीं है। अगर यह जानकारी नहीं मिली तो भविष्य में इन केसों में फाइनल रिपोर्ट लग सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें