कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो हूटर लगी कार से चलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने भी कभी उस पर कोई कारवाई नहीं की, न ही हूटर हटवाया।
कानपुर हिंसा के मामले में जेल भेजा गया हयात जफर हाशमी हूटर लगी लग्जरी कार से चलता था। इसका खुलासा गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के जरिए हुआ। पुलिस ने भी कभी उस पर कोई कारवाई नहीं की, न ही हूटर उतरवाया।
विज्ञापन
एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी का गुरुवार को एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह हूटर लगी लग्जरी गाड़ी में अपने चार साथियों संग जाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसकी कार में लगातार हूटर बज रहा है। वहीं, इस संबंध में बेकनगंज थाना प्रभारी ने ऐसी किसी वीडियो की जानकारी से इंकार किया है।
बता दें कि कानपुर में हिंसा भड़काने वाले एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी को पुलिस लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब हर दिन हयात जफर हाशमी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हूटर लगी कार से चलता दिख रहा है। इसके बाद से ही लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।