फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा हत्याकांड: पति सुब्रत ने तोड़ी चुप्पी, बोला- मुझे भी शालू के सामने आने का था इंतजार, कही ये बातवि

Tue, 22 Sep 2026 04:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Murder News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में सीएमएम कोर्ट से बहू शालू मिनोचा की 24 घंटे की रिमांड मंजूर होने के बाद संदिग्ध पति सुब्रत ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सुब्रत ने कहा कि उसे भी शालू के सामने आने का इंतजार है, जिसके बाद वह पुलिस और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट स्थित फ्लैट में हुई दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की सनसनीखेज हत्या के मामले में मंगलवार को दो बड़े घटनाक्रम सामने आए। सीएमएम कोर्ट ने जहां मुख्य आरोपी बहू शालू, विशाल और राजकुमार की की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है।

विज्ञापन

वहीं, अब तक खामोश रहे उसके संदिग्ध पति सुब्रत ने भी पहली बार अपनी जुबान खोली है। सुब्रत ने कहा कि उसे भी शालू के सामने आने का बेसब्री से इंतजार है और इसके बाद ही वह पुलिस तथा मीडिया के सामने आकर पूरा सच रखेगा।

बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी रिमांड
अदालत के आदेशानुसार, शालू मिनोचा की पुलिस कस्टडी रिमांड बुधवार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। कस्टडी मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट की जांच टीम शालू और उसके पति सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर कड़ी पूछताछ करेगी।

शालू की कलमबंद बयान की अर्जी खारिज
उधर, शालू के वकील द्वारा अदालत में धारा 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए दी गई अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। विधिक जानकारों का कहना है कि यदि मजिस्ट्रेट के समक्ष शालू का कलमबंद बयान दर्ज होता है, तो इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कई नए और रसूखदार चेहरों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे गए थे सुपारी किलर
बताते चलें कि विनीत मिनोचा की उनके ही घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शूटर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को गिरफ्तार किया था। दोनों शूटरों ने कबूला था कि उन्होंने शालू के कहने पर सुपारी लेकर हत्या को अंजाम दिया था, जिसके बाद शालू को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें