फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सूने घर में कैटरिंग कारीगर ने दी जान, मां ने फंदे से लटका देखा शव, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 22 Sep 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय नगर में कैटरिंग कारीगर ने मंगलवार दोपहर सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काम से लौटी मां ने बेटे का शव लटकता देख चीख-पुकार मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी फॉरेंसिक वैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में रेव मोती मॉल के सामने रहने वाले कैटरिंग कारीगर अभिषेक गौतम (30) ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए थे। दोपहर में मां उर्मिला घर पहुंचीं, तो इकलौते बेटे का शव फंदे पर लटका देखकर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

परिजन के मुताबिक अभिषेक कैटरिंग का काम करता था। परिवार में पिता रामबाबू, मां उर्मिला और बहनें गुड़िया व दीपाली हैं। मंगलवार को सभी लोग काम से बाहर गए थे। इसी दौरान अभिषेक ने खाली पड़े घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

http://



शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि अभी तक परिजन अभिषेक के इस कदम की वजह स्पष्ट नहीं बता सके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें