फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत मिनोचा हत्याकांड: पुलिस कस्टडी रिमांड की सुनवाई आज, कोर्ट पहुंचे शालू, विशाल और राज किशोर, ये है तैयारी

Tue, 22 Sep 2026 01:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपी बहू शालू मिनोचा की पुलिस कस्टडी रिमांड पर मंगलवार को सीएमएम कोर्ट में सुनवाई है। पुलिस 24 घंटे की रिमांड मंजूर कराकर शालू और उसके संदिग्ध पति सुब्रत का आमना-सामना कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल गई बहू शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंगलवार को सुनवाई है। इसके लिए हत्यारोपी बहू शालू मिनोचा, विशाल गौतम और राज किशोर सीएमएम कोर्ट पहुंचे हैं। स्वीकृति मिलने पर शालू और उसके पति सुब्रत का आमना सामना कराया जाएगा।

विज्ञापन

उधर, शालू के वकील की एक अर्जी ने पुलिस से लेकर सुब्रत तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वकील ने शालू की ओर से कोर्ट को बताया है कि वह कलम बंद बयान दर्ज कराना चाहती है। यदि कोर्ट की ओर से बयान दर्ज कराने की अनुमति मिलती है, तो कुछ नए खुलासे सामने आ सकते हैं।

http://



शालू के कहने पर हत्या करने की बात कही थी

बता दें कि कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की उनके फ्लैट में घुस कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अगले दिन विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपियों ने शालू के कहने पर हत्या करने की बात कही थी।
विज्ञापन

सुब्रत की भूमिका भी संदिग्ध मिली थी
पुलिस ने शालू को भी जेल भेज दिया। प्राथमिक साक्ष्यों में सुब्रत की भूमिका भी संदिग्ध मिली थी, जिसकी जांच चल रही है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि शालू और सुपारी किलर की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई है। मंगलवार को तय होगा कि कितने समय के लिए रिमांड स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें