फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी से हटाया नाले पर अवैध कब्जा

Wed, 08 Jul 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील के नागापुर (पतारी) में जलभराव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाकर नाले की खुदाई करवाई।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया नाले पर अवैध कब्जा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल अंतर्गत नागापुर के मजरा पतारी में बारिश के कारण सड़क पर हो रहे जलभराव और नाली की जगह पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने तत्काल राजस्व टीम के साथ पुलिस बल मौके पर भेजा।

विज्ञापन

टीम ने जेसीबी की मदद से नाली की जगह पर हुए अतिक्रमण को हटवाया और वहां नाले की खुदाई करवाई। इससे बरसात का पानी निकलने का रास्ता बन गया है। अब सड़क पर पानी जमा नहीं होगा और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।  कानूनगो अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस जगह पर अतिक्रमण हो रखा था।

 

विज्ञापन





कब्जा हटाकर नाला बना दिया गया

इस कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा था। इसी वजह से सड़क पर पानी भरा रहता था और लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से कब्जा हटाकर नाला बना दिया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी जलनिकासी के मार्गों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें