फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ग्रामीणों ने चोर समझकर दो युवकों को पीटा, पुलिस को सौंपा…दोनों ढाबे में काम की तलाश में आए थे

Tue, 09 Sep 2025 03:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पतारा में ग्रामीणों ने चोर समझकर दो युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद में पुलिस को सौंपा दिया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक काम की तलाश में आए थे। पतारा चौकी इंचार्ज अनुज ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। लोगों ने चोर समझकर युवकों को पीट दिया था।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर के पतारा में देर रात ग्रामीणों ने दो युवकों को खड़े देखा तो चोर समझकर उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में दोनो युवकों ने कि वह होटल में नौकरी की तलाश करने आए थे। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है।

विज्ञापन

हरदोई जनपद के घटगना निवासी सत्यम (20) पुत्र रामपाल व बिहार का रहने वाला मनोज (30) सोमवार की रात थाना क्षेत्र के बरनांव मोड़ के पास रोड किनारे खड़े थे। तभी ग्रामीणों ने दोनों को चोर समझकर पकड़ लिया। सही जवाब न देने पर दोनो की पिटाई कर पुलिस को चोर पकड़ने की सूचना दी।

विज्ञापन

दोनों के परिजनों को सूचना भेजी
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों युवकों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह होटल में काम मांगने के लिए निकले थे। इनमें से एक युवक को आंख से कम दिखाई देता है। वहीं दूसरा मानसिक बीमार है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें