फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दिनदहाड़े बारदाना व्यापारी के घर 30 लाख की लूट, महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Sep 2025 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज में दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी के घर धावा बोलकर महिलाओं को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद बदमाश 10 लाख नकद, 20 लाख के जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज के ब्रह्म नगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बारदाना व्यापारी के घर धावा बोल दिया। किराएदार महिला को किचन में बंद कर और मकान मालकिन को रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की, जिससे उनके दो दांत टूट गए। बदमाश 10 लाख की नकदी, 20 लाख के जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर समेत डीवीआर लूट ले गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार तीन बदमाश मुख्य गेट से अंदर घुसे नीचे के तल पर रह रही किराएदार महिला रत्ना को पीटते हुए बंधक बनाकर किचन में बंद कर ऊपर के तल पर पहुंचे। यहां खाना खा रही मकान मालकिन सीता शुक्ला को नायलॉन की रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। इस दौरान महिला के दो दांत भी टूट गए। 

Trending Videos

घर में लगे कैमरे भी तोड़ दिए
महिला शोर ना कर सके मुंह में पन्नी बांध दी। इस बीच नकाबपोश बदमाश घर के कमरे में रखे बक्से अलमारी और बड़ा बक्सा खोलकर लूटपाट करते हुए घर में रखी नगदी जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंचे मकान मालिक राकेश शुक्ला ने बताया कि घर में लगे कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन

पीड़ित ने एक युवक पर संदेह जताया है
बदमाश 10 लाख की नगदी के अलावा करीब 20 लाख के जेवर और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर के अन्य कीमती सामान ले गए हैं।  घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली गंगा घाट पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  कोतवाल अजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित ने एक युवक पर संदेह जताया है, जो की पूर्व में उसका चालक रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें