फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अनंत चतुर्दशी पर निकाली गईं विघ्नहर्ता की विसर्जन शोभायात्राएं, टोलियों में निकाले श्रद्धालु

Sat, 06 Sep 2025 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शहर भर में विघ्नहर्ता की विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने गुलाल-अबीर उड़ाकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन
गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज साथ शनिवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी। शहर में अनंत चतुर्दशी पर शाम के समय विसर्जन शोभा यात्राएं निकाली गईं। भक्तों की टोलियां भगवान गणेश जी की प्रतिमाओं को लेकर निकलीं। वहीं प्रमुख घाटों पर अद्भुत छटा दिखी। विसर्जन के दाैरान भक्तों के चेहरों पर मायूसी दिखी और आंखों से आंसू छलक पड़े। विशेषकर महिलाएं व बच्चे ज्यादा भावुक दिखे। जयकारों के साथ विघ्नहर्ता को विदाई दी।

विज्ञापन


शहर के बर्रा, गुजैनी, किदवईनगर, गोविंदनगर, शास्त्रीनगर, रावतपुर, कल्याणपुर आदि से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। भक्तों की टोलियां केसरिया झंडे लहराते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए घाटों तक पहुंचीं। सरसैया घाट, परमट, काली घाट, गोला घाट, गंगा बैराज, मैस्कर घाट, पनकी नगर, बर्रा नगर, सिद्धनाथ घाट में बने कृतिम तालाबों पर श्रद्धाभाव और नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Trending Videos

गणपति विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन की ओर आस्था और उल्लास के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। गणपती बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा एलनगंज और आभा नर्सिंग होम होते हुए महाराष्ट्र मंडल के परिसर में बने वॉटर हार्वेस्टिंग वॉटर टैक में मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।


 

गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए गणपति
श्री राधे-राधे बाल संघ की ओर से लाठी मोहाल में आयोजित राजा गणेश उत्सव का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। हजारी लाल मंदिर मैदान से फूलों से सजे रथ पर भगवान श्रीगणेश के साथ ऋद्धि-सिद्धि को विराजमान कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। यहां पर शरद बाजपेई, रोहित बाजपेई, अजय गुप्ता, ज्ञानेंद्र विश्नोई, संतोष राठौर, हरीश जैन, प्राशु गुप्ता, पार्षद अमित गुप्ता, प्रेम बाजपेई आदि रहे। 
 

गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
ईको-फ्रेंडली प्रतिमा का किया विसर्जन
साकेतनगर स्थित डेफ एंड एनविजन स्कूल से भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सात्विक मिश्रा, गायत्री जायसवाल, आदित्य गुप्ता, करण गुप्ता रहे। स्कूल की ओर से स्थापित इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां पर संस्थापक राम सुखी मिश्रा, प्रबंध निदेशक शिव शरण मिश्रा, प्रधानाचार्य भावना मिश्रा और ऑपरेशन निदेशक सृजन मिश्रा रहे।

 

गणपति विसर्जन - फोटो : अमर उजाला
नरवल में धूमधाम से हुई बप्पा की विदाई
गणेश महोत्सव के अंतिम दिवस में महाराजपुर तथा नरवल क्षेत्र में श्रद्धा से भरे लोगों ने आराध्य गणपति बप्पा को विदाई दी। क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा घाटों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में किया गया। भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ जयकारे लगाए।
 
विज्ञापन

गणपति विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
घाट पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज सुनाई दे रही थी। लोगों ने नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए इस पहल की सराहना की और भावनाओं के साथ जिम्मेदारी भी निभाई। सिखटिया गांव में महोत्सव के आयोजक मंडल ने कहा गणेश महोत्सव अद्भुत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें