एसबीआई की माल रोड स्थित पर्सनल बैंकिंग ब्रांच (पीबीबी) में निष्क्रिय खाते को सक्रिय करके 14.60 लाख रुपये के घोटाले की जांच विजिलेंस ने भी शुरू कर दी है। आरोपी के साथ ही शाखा में काम करने वाले कर्मियों और अफसरों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इस मामले में आरोपी उप प्रबंधक को निलंबित किया जा चुका है।
बताया गया कि शुरुआती आंतरिक जांच में फर्जी आधार कार्ड और पते से जुड़े फर्जी दस्तावेजों की जानकारी मिली थी। इसका सत्यापन कराया जा रहा है। मामले की जांच पहले लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक और कानपुर के सहायक महाप्रबंधक कर रहे थे। अब विजिलेंस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विश्व बैंक और पीबीबी शाखाओं के कर्मियों के बयान दर्ज किए गए हैं। विजिलेंस के अफसर ने आरोपी से भी पूछताछ की थी। शाखाओं के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। बताया गया कि जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्च अफसरों को सौंपी जा सकती है।