फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कलक्टरगंज गल्ला मंडी में फिर लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Fri, 16 May 2025 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कलक्टरगंज रुई गोदाम में आग लग गई।राहत कार्य में जुटे दुकानों के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रुई गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्टरगंज गल्लामंडी के रुई गोदाम में चौथे दिन शुक्रवार को फिर से आग धधक उठी। अचानक ऊंची-ऊंची लपटें देख अपनी-अपनी दुकानों के राहत कार्य में जुटे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार दोपहर थिनर गोदाम में बड़े ड्रमों से छोटे ड्रम में माल पैकिंग के दौरान धमाका हुआ था, जिसमें शुक्लागंज निवासी गया प्रसाद की जलकर मौत हो गई। करीब आठ लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। आग से वहां की कई छोटी-बड़ी दुकानें जलाकर राख हो गईं। घटना में करीब 20-25 करोड़ का नुकसान की संभावना जताई गई। बुधवार को फिर से अलग-अलग गोदामों में आग सुलगती रही। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड को देखते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने व्यापारियों के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

तीसरे दिन गुरुवार को यही हाल रहा, जहां दिनभर रुई के जले गट्ठरों के नीचे से धुआं निकलता रहा। इसे देख सांसद रमेश अवस्थी ने दमकल के अधिकारियों को सूचित कर पानी डलवाया था। शुक्रवार सुबह सभी कर्मचारी अपनी-अपनी दुकानों के जले सामान को हटवा रहे थे, इसी दौरान करीब 11.30 बजे धुएं के साथ आग लग गई। कुछ ही देर में ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें