फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सेंट्रल स्टेशन पर सतर्कता, आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया चेकिंग अभियान

Wed, 13 Aug 2025 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर रेलवे, आरपीएफ व जीआरपीअलर्ट हैं। बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने फोर्स के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खोजी कुत्ते, क्यूआरटी टीम के साथ प्लेटफॉर्म, महिला प्रतीक्षालय, सरक्यूलेटिंग एरिया, टिकटघर की चेकिंग की गई। साथ ही आधा दर्जन ट्रेनों में जाकर भी छानबीन की गई। मेटल डिटेकटर से बैग, सूटकेस भी चेक किए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

सेंट्रल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम से पूरे स्टेशन परिसर पर नजर रखी गई। किसी व्यक्ति के संदिग्ध दिखने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। स्टेशन परिसर के बाहर भी निरीक्षण किया गया। सेंट्रल स्टेशन पर आने वाले वाहनों की रोककर जांच की गई।
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बताया गया कि 15 अगस्त को देखते हुए सभी प्लेटफॉर्म पर हथियार के साथ क्यूआरटी को तैनात किया गया है। इस दौरान आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह व फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें