फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोचिंग में शिक्षक और छात्रा के रोमांस का वीडियो वायरल, गुमनाम लिफाफे में फुटेज कोचिंग संचालक को मिला

Sun, 29 Sep 2024 03:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोचिंग में बायोलॉजी के शिक्षक और छात्रा के रोमांस का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना काकादेव क्षेत्र की है। कोचिंग संचालक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थानाक्षेत्र में नीट की कोचिंग कराने वाले एक संस्थान में बायोलॉजी के शिक्षक की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोचिंग संचालक तक रोमांस का वीडियो पहुंचने पर उन्होंने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तुलसीनगर निवासी नीट कोचिंग के संचालक ने काकादेव थाने में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें दो दिन पहले एक बंद लिफाफा उनके नाम का ऑफिस में पड़ा मिला था, जिसे खोलने पर एक पेन ड्राइव निकली। उन्होंने जब पेन ड्राइव देखी, तो संस्थान के समुदाय विशेष के बायोलॉजी के शिक्षक छात्रा के साथ गलत हरकत कर रहे थे। उन्होंने जब अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि कई और छात्राओं को गुमराह करने का आरोप इसी शिक्षक पर है। शिक्षक की रोमांस करती हुई करतूत बाथरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि संचालक ने शिकायत की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें