फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर निगम में रिश्वत लेते जेई का वीडियो वायरल, नोटिस देने का हवाला देकर बनाया दबाव

Thu, 09 Sep 2021 05:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर नगर निगम के एक जेई का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। अभीतक मिली सूचना की माने तो रिश्वत लेने वाले जेई ने विकास कार्य का बिल बनाने के बदले ठेकेदार से 16 हजार रुपये लिए हैं। ठेकेदार पर दबाव बनाने के लिए जेई ने जेल राज्यमंत्री के रिश्तेदार का सहारा लिया।
विज्ञापन
आरोपी जेई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम जोन-6 के अवर अभियंता (जेई) अरुण शर्मा पर घूस लेने का आरोप लगा है। उनके गुरुवार को दो वीडियो वायरल हुुए। वीडियो बनाने वाले पार्षद पति ने उन पर विकास कार्य के बिल बनाने के लिए घूस लेने और सुपरवाइजर को भी हिस्सा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में अरुण हाथ में कुछ नोट लिए नजर आ रहे हैं। इनमें से पहले पांच हजार रुपये और बाद में 500 रुपये किसी को दे रहे हैं। बचे रुपये अपनी जेब में रखे। दूसरे वीडियो में ठेकेदार को नोटिस देने की बात कहते दिख रहे हैं।

वीडियो में कोई एक राज्य मंत्री का नाम लेता है। नवीन नगर काकादेव की पार्षद कविता सिंह के पति महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उनके ससुर सुनील कुमार सिंह ने पिछले साल ढाई लाख रुपये से दो जगह नालियां बनवाईं। छह महीने पहले 1.75 लाख से छठ पूजा टैंक बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण शर्मा ने भुगतान के लिए बिल नहीं बनाए। आरोप है कि एक बिल बनाने के लिए उनके ससुर से 16 हजार रुपये घूस ली। अन्य दोनों बिल अभी नहीं बने। शिकायत करने पर ससुर की फर्म को रावतपुर गांव में सड़क न बनाने का हवाला देते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया।  

वीडियो में जेई किसी कार्य के लिए रुपये दे रहे हैं। पार्षद पति ने कार्रवाई होने पर वीडियो वायरल किया।
आरके सिंह, प्रभारी अभियंता, जोन-6, नगर निगम

घूस लेने के आरोप गलत हैं। महेंद्र विक्रम सिंह अपने ससुर के नाम से ठेकेदारी करते हैं। लापरवाही पर एक बार उनकी फर्म पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगा, फिर फर्म ही ब्लैकलिस्ट हो गई। इसी खुन्नस में उन्होंने आउटसोर्सिंग पर रखे गए कंप्यूटर आपरेटर को भुगतान करते समय का वीडियो बना लिया। आपरेटर को तीनों जेई हर महीने पांच-पांच हजार रुपये पगार देते हैं।
अरुण शर्मा, अवर अभियंता, जोन-6, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें