Kanpur News: कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने एसजीएसटी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर छोटी गलतियों पर व्यापारियों के वाहन रोकने और अनावश्यक परेशान करने की शिकायत की है।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय में अपर आयुक्त ग्रेड दो प्रशांत कुमार और विजय राम को ज्ञापन दिया। इसमें छोटी-छोटी गलतियों पर वाहन रोके जाने की समस्या बताई। कहा कि वर्तमान में जब देश आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है।
इसके बावजूद विभाग के अफसर व्यापारियों के वाहनों को बिना पर्याप्त और ठोस कारण के छोटी-छोटी त्रुटियों के आधार पर रोक रहे हैं। कई मामलों में वाहनों को रोकने के पश्चात बिना किसी स्पष्ट कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है। इस मौके पर महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पवन गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, केबी सिंह, अजय सिंह, हरि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।