Kanpur News: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित अरौल अंडरपास के नीचे बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने पानी निकासी का काम शुरू कराकर रास्ते को सुचारू करना शुरू कर दिया है।
कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित अरौल अंडरपास के नीचे बारिश के चलते जलभराव हो गया। अंडरपास में पानी भरने से आसपास के लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों के निकलने में भी दिक्कत होने लगी।
स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने अंडरपास से पानी निकलवाने का काम शुरू कराया। कर्मचारियों द्वारा पानी की निकासी कर रास्ते को आवागमन के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। एनएचएआई के सड़क सुरक्षा अधिकारी संदीप तोमर ने बताया कि बारिश के चलते अंडरपास के नीचे पानी भर गया था। पानी निकासी का काम करवाया जा रहा है।