फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विकास कार्यों में लापरवाही पर वीडीओ निलंबित, योजनाओं के प्रति रुचि न दिखाने की हुई थी शिकायत

Thu, 08 May 2025 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विकास कार्यों में लापरवाही और सरकारी योजनाओं के प्रति रुचि न दिखाने पर पतारा ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी आशीष सिंह को सीडीओ ने निलंबित कर दिया है। ग्राम प्रधानों की शिकायत के बाद सीडीओ की ओर से की गई जांच में वह दोषी पाए गए।
विज्ञापन


वीडीओ आशीष पतारा ब्लाक के हथेई, तरगांव आगापुर, मूसेपुर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बीते सप्ताह इन्हीं ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सीडीओ दीक्षा जैन से वीडीओ की शिकायत की थी। सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह से जांच कर रिपोर्ट मांगी। डीडीओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा पर वीडीओ ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी ने शिकायत की जांच की तो प्रगति काफी धीमी मिली। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें