उर्सला अस्पताल में मारपीट का मामला
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को घटना का पता चलने पर निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने सर्जन को फटकार लगाई। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी, जिसमें डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. धीर सिंह और डॉ. जीएन द्विवेदी हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।
अब तक लिखित शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो का संज्ञान लेकर जांच समिति गठित कर दी है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एचडी अग्रवाल, निदेशक उर्सला
बुधवार रात को रोगी के तीमारदार का फोन आया कि उसकी तबियत खराब है तो मैं रात 10:30 बजे अस्पताल पहुंचा। मुख्य द्वार पर ही एक अनाधिकृत व्यक्ति ने रोक दिया। परिचय देने के बावजूद उसने अभद्रता की और अंदर जाने से रोका। मरीज परेशान था और आवेश में आकर ऐसा कर दिया। हालांकि मैंने बाद में इस बात की माफी मांगी। सुबह मेरे खिलाफ बहुत सी भ्रामक बातें फैलाई गईं, जैसे मैंने शराब पी रखी थी, जबकि मैं कभी शराब नहीं पीता हूं। कर्मचारी यूनीफार्म में नहीं था इसलिए कर्मचारी को पहचान नहीं सका।
- डॉ. बीकेएस कटियार