हवाओं के रुख में बदलाव आ गया है। गुरुवार शाम से मानसूनी हवाओं ने लय पकड़ना शुरू कर दी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 27 जून की रात से मौसम बदलेगा और 28 जून से बारिश शुरू हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी हवाएं गंगा के मैदानी इलाकों और तराई क्षेत्र में फैल गई हैं। 29-30 जून को मध्यम और तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी तक पश्चिमी शुष्क हवाएं आ रही थीं, जिसकी वजह से मानसूनी हवाओं का रुख बदला रहा। इस वक्त अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं भी आ रही हैं।