फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घटिया पैचवर्क पर घमासान, अमर उजाला की खबर पर शासन ने मांगा जवाब, महापौर ने पकड़ा घटिया मैटेरियल

Fri, 07 Nov 2025 10:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमर उजाला में खबर छपने के बाद, कानपुर के संगीत टॉकीज रोड पर हुए घटिया पैचवर्क को संज्ञान में लेते हुए प्रमुख सचिव और डीएम ने पीडब्ल्यूडी से जवाब मांगा है। वहीं, महापौर प्रमिला पांडेय ने सड़क खोदकर घटिया काम पकड़ा और मैटेरियल की जांच आईआईटी से कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
महापौर ने सड़क खोदकर घटिया मैटेरियल पकड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला में गुरुवार को संगीत टॉकीज रोड पर पैचवर्क के नाम पर खानापूरी करने की खबर प्रकाशित होते ही मामला शासन तक पहुंच गया। खबर को संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव और डीएम ने मामले में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से जवाब मांगा है। दूसरी ओर गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने संगीत टॉकीज रोड पर पैचवर्क खोदवाकर जांच कराई। चंद सेंटीमीटर की तारकोल की परत, उखड़ती गिट्टी देख घटिया पैचवर्क होने का आरोप लगाया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को फोन कर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर से पैचवर्क के मैटेरियल की आईआईटी से जांच कराने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी ने संगीत टाकीज रोड पर चंदिका देवी चौराहे से जरीबचौकी चौराहा तक तीन दिन पहले पैचवर्क कराया था। काम में खानापूरी करते हुए कुछ बड़े गड्ढे भरवाए थे, जबकि अन्य छोड़ दिए थे। जो गड्ढे भरवाए गए उनसे भी गिट्टी, बजरी उखड़कर आसपास फैलने लगी थी। हालांकि बीती रात पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने इस सड़क का निरीक्षण किया। रात में ही उन्होंने सड़क पर तारकोल मिक्स गिट्टी से दोबारा पैचवर्क कराया।

महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर हथौड़ी चलाई - फोटो : amar ujala
एक-दो सेंटीमीटर की ही परत मिली
गुरुवार को महापौर नगर निगम जोन-1 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी के साथ संगीत टाकीज रोड पहुंचीं। उन्होंने इसी सड़क पर भन्नानापुरवा मोड़ के पास हुए पैचवर्क पर हथौड़ी चलाई। इसके बाद छेनी-हथौड़ी से खोदवाकर देखा। पैचवर्क में प्रयुक्त तारकोल मिक्स गिट्टी के नमूने लिए। महापौर ने बताया कि पैचवर्क कम से कम एक इंच मोटा होना चाहिए, जबकि मौके पर एक-दो सेंटीमीटर की ही परत मिली। मौके से ही पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को फोन कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय ने मौके पर हथौड़ी चलाई - फोटो : amar ujala
जो गड्ढे बचे हैं, उन्हें भी भरा जाएगा
ठीक से पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। पैचवर्क के मैटेरियल के नमूनों की जांच आईआईटी से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के साथ मुख्यमंत्री से घटिया पैचवर्क की शिकायत करूंगी। उधर, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता रविदत्त ने संगीत टाकीज रोड के पैचवर्क को ठीक बताया। कहा कि पैचवर्क की मोटाई का कोई मानक नहीं होता। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि पैचवर्क लगातार किया जा रहा है। महापौर जिस सड़क की बात कर रही हैं वहां बीती रात पैचवर्क हुआ है। जो गड्ढे बचे हैं, उन्हें भी भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें