Kanpur News: यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शुक्लागंज की ट्रांसगंगा सिटी में 85 करोड़ की लागत से बन रहे 220 केवी जीआईएस सबस्टेशन का निरीक्षण किया। इसके 95 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके है और उन्होंने इसे 31 दिसंबर तक चालू कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कानपुर के शुक्लागंज में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बृहस्पतिवार को ट्रांसगंगा सिटी के सेक्टर-19 पहुंचकर निर्माणाधीन 220 केवी जीआईएस बिजली सबस्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सबस्टेशन का कार्य पूरा कर जल्द चालू करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबस्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइनें, फीडर व सबस्टेशन में केवी लाइन के बचे हुए शेष कार्य को देखा और विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों से कार्य को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2025 तक सबस्टेशन में बचे हुए कार्य को पूरा कराकर इसे चालू करा दिया जाएगा। इससे पूरे ट्रांसगंगा सिटी परिसर की घरेलू व कमर्शियल एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि 95 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। करीब 85 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने सब स्टेशन परिसर में अशोक प्रजाति के पौधे लगा कर वृक्षारोपण किया। जिसके बाद वह कानपुर रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान सलिल यादव, डीजीएम इलेक्ट्रिक यूपीसीडा आदि लोग मौजूद रहे।