फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: मिक्सर मशीन में गिरा मजदूर, गिट्टी-सीमेंट के साथ हुआ मिक्स…मौत, पुलिस ने प्लांट कराया बंद

Thu, 11 Dec 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कुछेछा कस्बे में साईं कंट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट में काम करते समय एक मजदूर की मिक्सर मशीन में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने प्लांट बंद करवाकर शव के टुकड़ों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली इलाके के कुछेछा स्थित साईं कंट्रक्शन कंपनी के मिक्सर प्लांट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लांट की मिक्सर मशीन में काम करते समय मजदूर बब्बू निषाद (35) मशीन के अंदर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिक्सर मशीन में गिट्टी, मौरंग और सीमेंट के साथ ही मजदूर भी मिक्स हो गया।

विज्ञापन

मृतक मजदूर बब्बू निषाद कुछेछा इलाके का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्लांट को तुरंत बंद करवाकर मजदूर के शरीर के टुकड़ों को मशीन से बाहर निकलवाया। मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मिक्सर प्लांट पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें