फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में यूपी का पश्चिम बंगाल से होगा सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में यूपी ने पंजाब को 33 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में यूपी का मुकाबला पश्चिम बंगाल से 25 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को पुडुचेरी स्थित सीएपी मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए। इसमें सान्वी भाटिया ने नाबाद 58 रन, शशि ने 47 रन की पारी खेली।

गेंदबाजी में पंजाब की ओर से मौली ने तीन, हरमन, अलिशा ने दो-दो, अंजली-सुरभि ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में पंजाब की पूरी टीम यूपी की शानदार गेंदबाजी के आगे 48 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


पंजाब से अलिशा ने 55 रन व अंजली ने 24 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यूपी से जाह्नवी बालयान, चांदनी शर्मा ने तीन-तीन, खुशी व भारती सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें