उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन ने पांच से आठ मार्च के बीच मुंबई में होने वाली 25वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए शनिवार को यूपी टीम की घोषणा की। इससे पहले 14 फरवरी को शुक्लागंज में ट्रायल लिया गया था। वहीं कानपुर शतरंज एसोसिएशन की ओर से सात मार्च से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता होने जा रही है। कोरोना काल के बाद यह पहली ऑफलाइन है। इसमें मात्र 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
कानपुर में डिवास क्लब की ओर से शनिवार को बिठूर रोड स्थित श्री गंगा वैली में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों को दो टीमों ब्लैक पैंथर्स और व्हाइट पैंथर्स में बांटा गया। इसमें व्हाइट पैंथर्स ने जीत हासिल की। आयोजन में विनती सेठ, निशप्रीत, मीनल, नविता, प्रतिष्ठा और पारुल आदि शामिल रहीं।
आभा किंग्स राइडर ने जीता मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को आभा किंग्स राइडर की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। पालिका मैदान पर रीजेंसी रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए। आभा किंग्स राइडर की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 56 रन बनाने वाले प्रशांत शुक्ला मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
सेक्रेटरी वारियर्स ने जीता खिताब
कानपुर सीए सोसाइटी के शकुंतला श्रीवास्तव स्मारक टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सेक्रेटरी वारियर्स की टीम ने जीता। डीएवी मैदान पर ट्रेजरार की टीम ने 20 ओवर में 136 रन बनाए। सेक्रेटरी वारियर्स की टीम ने अंकित के 59 रनों की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच अंकित को चुना गया।
मैच का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य राकेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर ज्ञानप्रकाश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, शिशिर शुक्ला, अमित पांडेय, सुधीर निगम आदि मौजूद रहे।
सितारा ग्रुप, जीपी साड़ीज ने जीते मैच
कानपुर कपड़ा कमेटी की ओर से शनिवार को टी-10 मैत्री मैच का आयोजन ओईएफ मैदान पर किया गया। पहले मैच में सितारा ग्रुप ने अशोक सिंथेटिक्स को चार विकेट से हरा दिया। दूसरे मैच में जीपी साड़ीज की टीम ने एक रन से सुरेंद्र पाल एंड संस को हराया। तीसरे मैच में जेजे ग्रुप ने वीके इंटरप्राइजेज टीम को 17 रनों से हरा दिया। चौथे मैच में राजू सुपर गारमेंट की टीम ने पांच विकेट से गोवर्धन गारमेंट्स को हरा दिया। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर चरनजीत सिंह सागरी, रुमित सिंह सागरी, दीपक कुमार गुप्ता, अमित दोसर, अशोक कुमार माहेश्वरी, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।
यूपी साइकिलिंग टीम घोषित
उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन ने पांच से आठ मार्च के बीच मुंबई में होने वाली 25वीं राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए शनिवार को यूपी टीम की घोषणा की। इससे पहले 14 फरवरी को शुक्लागंज में ट्रायल लिया गया था। एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग में गाजियाबाद के दीपांशु गौतम, फिरोजाबाद के दृष्टिदुमन प्रताप सिंह, कानपुर के रवि शास्त्री हैं।
महिला वर्ग में लखनऊ की असिता धवन, आगरा की अर्चना शर्मा हैं। अंडर-23 वर्ग में सहारनपुर के सचिन कुमार, मुरादाबाद के सैयद मर्दान, हाथरस के योगेश कुमार, आगरा के मोहित सिंह, सुबोध वर्मा, लखनऊ के सूरज कुमार शामिल हैं। जूनियर वर्ग में मुरादाबाद के सैयद बुरहान, मेरठ के आर्यन, वासु गौड, हाथरस के शुभम सिंह, अलीगढ़ के अनुज कुमार, कानपुर के अविरल सिंह चयनित हुए हैं। बालिका सब जूनियर वर्ग में हाथरस की प्रियंका का चयन हुआ है।
ओपेन शतरंज प्रतियोगिता सात से
कानपुर शतरंज एसोसिएशन की ओर से सात मार्च से जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता होने जा रही है। कोरोना काल के बाद यह पहली ऑफलाइन है। इसमें मात्र 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वैदिक धर्म सभा गोविंदनगर में होने वाली इस प्रतियोगिता में कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड होंगे। विस्तृत जानकारी के लिए खिलाड़ी एसोसिएशन से संपर्क कर सकते हैं।
दूसरे दिन दिल्ली की जोड़ी पहले स्थान पर
ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया ऑनलाइन ब्रिज प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली की जोड़ी (सत्यनारायण व किरण नादर) 178.58 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, दिल्ली के एनके गुप्ता व संदीप ठकराल की जोड़ी 176.98 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र के सुभाष धाकड़, आर श्रीधरन की जोड़ी 175.35 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
पीएसी ने कामर्शियल क्रिकेट क्लब को हराया
कानपुर के पीएसी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को पीएसी क्रिकेट अकादमी व कामर्शियल क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। पीएसी की टीम ने 35 ओवर में 229 रन बनाए। कामर्शियल क्रिकेट क्लब की टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। पीएसी टीम के प्रशांत (62 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।