उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) मुख्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने जाजमऊ स्थित सैकरीन फैक्टरी में छापा मारकर जांच की। टीम में मुख्य पर्यावरण अधिकारी (प्रभारी) वृत्त दो बोर्ड मुख्यालय विमाल कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय उन्नाव के सहायक पर्यावरण अधिकारी उपेंद्र प्रसाद, मुख्यालय के सहायक पर्यावरण अभियंता रितेश मौर्य, सलाहकार डॉ. एचबी सिंह और एसटीपी सेल की डॉ. नेहा जायसवाल शामिल रहीं।