रुपयों और पास करने वाली मनुहार पर चर्चा
इस दौरान परीक्षकों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 6,09,059 काॅपियां जांचीं। आखिरी दिन इंटर की हिंदी और गणित विषय की 5085 कॉपियों की जांच की गई। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल की 3,03,444 और इंटर की 3,05,615 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।आखिरी दिन कार्य समाप्त होने के साथ ही परीक्षकों में कॉपियों में मिले रुपयों और पास करने वाली मनुहार पर चर्चा होती रही।
मामलों ने हंसी के साथ-साथ हैरानी भी बढ़ा दी
सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज के एक परीक्षक ने बताया कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय समेत कई अन्य की कॉपियों में 500 और 200 रुपये के नोट मिले। कई विषयों में विद्यार्थियों ने अजीबो गरीब संदेश लिखकर पास करने की गुहार लगाई थी। परीक्षकों के अनुसार हर साल इस तरह के मामले सामने आते हैं, इस बार कुछ मामलों ने हंसी के साथ-साथ हैरानी भी बढ़ा दी।