फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बेकाबू होकर पलटी यूपी 112 पीआरवी की गाड़ी, सामने से आई कार को बचाने में हादसा, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:00 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर के ककवन थाना क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में यूपी 112 की पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर तहसील के ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत विशधन कस्बे में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। गश्त पर निकली यूपी 112 की पीआरवी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में पीआरवी में  सवार पुलिसकर्मी अंदर ही फंस गए।

विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर तेज आवाज हुई और अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जब पुलिस वाहन को खाई में पलटते देखा, तो वे तुरंत बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के शीशे और दरवाजे किसी तरह खोलकर अंदर फंसे तीनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

http://



ट्रैक्टर से खींचा गया वाहन

गनीमत यह रही कि तीनों सिपाहियों को मामूली चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना तुरंत विशधन पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद चौकी के सिपाही व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त 112 वाहन बुरी तरह खाई में धंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के ट्रैक्टर का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें