फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एआई से कंटेंट क्रिएशन सिखाएगा विवि, पत्रकारिता विभाग में शुरू होगा नया कोर्स, पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 20 Nov 2026 11:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसजेएमयू के पत्रकारिता विभाग में सत्र 2027-28 से कंटेंट क्रिएशन थ्रू एआई विषय पर नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही विभाग को मिले 30 से अधिक कमरों वाले चार मंजिला नए भवन में स्टूडियो, ऑडियो-विजुअल व मल्टीमीडिया लैब, ऑडिटोरियम और फिल्म थिएटर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
एआई - फोटो : फ्री-पिक/अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का पत्रकारिता विभाग भी खुद को नई तकनीक के अनुरूप तैयार कर रहा है। विभाग में सत्र 2027-28 से नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत कंटेंट क्रिएशन थ्रू एआई विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स प्रस्तावित किया गया है। इसके जरिये विद्यार्थियों को एआई की मदद से डिजिटल कंटेंट तैयार करने और मीडिया के बदलते स्वरूप की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, विभाग को चार मंजिला नया भवन भी मिला है, जहां आधुनिक पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नए भवन में 30 से अधिक कमरे होंगे। यहां कंप्यूटर लैब, ऑडियो-विजुअल लैब और मल्टीमीडिया लैब बनाई जाएगी। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल पत्रकारिता, वीडियो संपादन, कंटेंट निर्माण और संचार के विभिन्न माध्यमों की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

Trending Videos

व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे छात्र
भवन में स्टूडियो की सुविधा भी होगी, जहां विद्यार्थी समाचार वाचन, वीडियो प्रोडक्शन और अन्य मीडिया गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके अलावा ऑडिटोरियम और फिल्म थिएटर भी बनाया जाएगा। फिल्म थिएटर में विद्यार्थियों को फिल्मों और दृश्य माध्यमों के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। विभागीय लाइब्रेरी में पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़ी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। नए भवन में पत्रकारिता के साथ होटल मैनेजमेंट की कुछ कक्षाएं भी संचालित होंगी।

विज्ञापन

छात्रों को नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है उद्देश्य
चार मंजिला भवन में शैक्षणिक और प्रायोगिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि नए भवन और एआई आधारित पाठ्यक्रमों के माध्यम से पारंपरिक पत्रकारिता शिक्षा के साथ डिजिटल और तकनीकी कौशल पर भी जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया जगत में तेजी से हो रहे बदलावों और नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें