खाटूश्याम जन्मोत्सव में झूमते श्रद्धालु
- फोटो : amar ujala
औरैया जिले में शहर के मोहल्ला तिलक नगर में शुक्रवार को खाटूश्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने धार्मिक यात्रा निकालकर बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
डीजे पर बज रहे खाटूश्याम के भक्ति गीतों और भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा शहर के मोहल्ला तिलक नगर से शुरु होकर पेट्रोल पंप पर पहुंची।