फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय : छात्रों की 70 प्रतिशत शिकायतें सही मिलीं 

Sat, 16 Jun 2018 04:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में बीएससी-एमएससी के फेल छात्रों की एक हजार उत्तरपुस्तिकाओं के निरीक्षण में अभी तक 70 प्रतिशत शिकायतें सही पाई गई हैं।
विज्ञापन


करीब 50 कॉपियां खाली पाई गईं और करीब 100 उत्तरपुस्तिकाओं में या तो प्रश्न उतार लिए गए या फिर गाने या कहानियां लिख दी गई हैं। अभी करीब दो हजार छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं देखी जानी बाकी हैं। जिन छात्रों की शिकायतें सही पाई जा रही हैं उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब विशेषज्ञों की कमेटी करेगी। विशेषज्ञ सोमवार से विश्वविद्यालय में दोबारा मूल्यांकन की कार्यवाही शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें