कानपुर यूनिवर्सिटी के बीए एलएलबी ऑनर्स (पांच वर्षीय), एलएलबी (तीन वर्षीय), बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड 2014-15 के एडमिट कार्ड वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। कॉलेज प्रबंधन एडमिट कार्ड डाउन लोड करें और स्टूडेेंटों को उपलब्ध करा दें। इन कोर्सों की परीक्षा पांच नवंबर से होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित 13 जिलों के 43 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इस बार सेंटर भी बदले गए हैं।
बीएससी एग्रीकल्चर, एलएलबी के रिजल्ट घोषित
कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर यूनिवर्सिटी ने बीएससी एग्रीकल्चर के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट आ गया है। चार वर्षीय कोर्स में कुल आठ सेमेस्टर की पढ़ाई होती है। एलएलबी पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। वेबसाइट kanpuruniversity.org पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।