फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jul 2026 06:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित पीएसआईटी कालेज के सामने पैदल हाईवे पार कर रहे अज्ञात युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पीएसआईटी कॉलेज के सामने भोर पहर करीब चार बजे एक अज्ञात युवक पैदल हाईवे पार कर रहा थाl इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईl मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और लोगों से युवक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी l सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष लग रही हैl उन्होंने बताया की शव की पहचान कराने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा हैl फिलहाल शव की पहचान नहीं होने पर विधिक कार्रवाई कर मोर्चरी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें