फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी थाने के सामने युवक ने कटर से गर्दन पर किया वार, गंभीर हालत में हैलट रेफर

Sun, 13 Sep 2026 06:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाने के सामने रविवार शाम करीब 30 वर्षीय युवक ने कटर से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस काशीराम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
युवक ने कटर से गर्दन पर किया वार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र के अनुसार युवक रामादेवी पुल के नीचे नशे की हालत में पड़ा था। पुलिस उसे उठाकर अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान युवक ने अपने पास मौजूद ब्लेड या कटर से खुद को घायल कर लिया।

विज्ञापन

आसपास घूमता रहता था युवक

पुलिस के मुताबिक घायल युवक आसपास के इलाके में ही घूमता रहता था और कूड़ा बीनने का काम करता था। स्थानीय लोगों के बीच भी उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया है।

विज्ञापन

काशीराम अस्पताल से हैलट रेफर

गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद युवक को तत्काल काशीराम अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस युवक के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है और उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें