फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बड़ा चौराहा से शुरू होगी मेट्रो टनल की अंडरग्राउंड खुदाई, जमीन से पांच-छह मीटर नीचे होगा काम

Wed, 08 Jun 2022 08:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर मेट्रो का अब अंडरग्राउंड का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। टनल बोरिंग मशीन को जमीन के अंदर भेजने के लिए लॉचिंग शाफ्ट का काम पूरा हो चुका है। बड़ा चौराहा से टनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन से सुरंग (टनल) बनाने की तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने चुन्नीगंज से नयागंज भूमिगत सेक्शन के सुरंग (टनल) निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बड़ा चौराहा पर टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के लिए शाफ्ट भी तैयार हो गया है। टीबीएम को 29 जून से उतारने की तैयारी है। यह मशीन जमीन से लगभग पांच - छह मीटर नीचे से खुदाई शुरू करेगी।
विज्ञापन


जिस स्थान पर खुदाई होगी, वहां ऊपर सड़क पर ट्रैफिक चलता रहेगा। चुन्नीगंज से नयागंज के बीच सुरंग के निर्माण के लिए बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर लॉंचिंग शाफ्ट तैयार कर लिया गया है। पहले बड़ा चौराहे से नयागंज के बीच टनल की खुदाई होगी। फिर नयागंज से बड़ा चौराहे तक। लॉन्चिंग शाफ्ट तैयार कर लिए गए हैं। 

जल्द ही कानपुर मेट्रो के भूमिगत सेक्शन-2 की टनल का निर्माण शुरू हो जाएगा। तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चकी हैं।- कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें