फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंडर-13 क्रिकेट कैंप की शुरुआत, 30 युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर बहाया पसीना, 28 तक चलेगी ट्रेनिंग

Thu, 22 Oct 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 चुनिंदा खिलाड़ियों का विशेष कैंप एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में शुरू हुआ। कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने रनिंग और वार्मअप से शुरुआत कर मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन
अंडर-13 क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में चुने गए 30 खिलाड़ियों का कैंप बृहस्पतिवार से एचबीटीयू वेस्ट कैंपस, चिड़ियाघर रोड पर शुरू हुआ। 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप में पिछले सत्र की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कैंप में कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों की फिटनेस परखी। शुरुआत में खिलाड़ियों को रनिंग कराई गई, इसके बाद वार्मअप कराया गया। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांश सिंह, प्रिंस और अनुकल्प सैनी शामिल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





इन खिलाड़ियों का भी हुआ चयन

विकेटकीपर अमृत सचान और राना अमरेंद्र सिंह को चुना गया है। गेंदबाजों में हर्षवर्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखंड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव और अनुपम शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें