दो खंभों की जरूरत हुई, तो जुगाड़ कर लिया
उसके बाद आगे लाइन ले जाने के लिए दो खंभों की जरूरत हुई, तो उनका भी जुगाड़ कर लिया। उन खंभों को गाड़ने के लिए गड्ढे भी खोद दिए गए। इसी दौरान अधिशासी अभियंता अमरदीप को इसकी भनक लग गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस अवैध खेल को पकड़ लिया।
दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
अधिशासी अभियंता ने बताया कि अवैध तरीके से लाइन डालने का मामला पकड़ा गया है। थाने में तहरीर दे दी गई। बिना अधिकारियों व कर्मचारियों की मिली भगत के कोई इतना बड़ा अवैध कदम नहीं उठा सकता है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।