फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टायर फटने से अनियंत्रित ऑटो खड्ड में पलटा, चालक समेत दो गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Jul 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में तेज रफ्तार ऑटो का टायर फटने से वह खड्ड में पलट गया, जिससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में तेज रफ्तार ऑटो का टायर अचानक फट गया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गया। ऑटो पलटने से चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमरीपुर गांव निवासी विष्णु (55) ऑटो लेकर तिलसड़ा से पतारा आ रहा था। अमरीपुर गांव के पास ही ऑटो का अगला टायर अचानक फट गया। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो खड्ड में पलट गया। इससे चालक समेत ऑटो में सवार हमीरपुर जिले के कुरारा गांव निवासी मलखान सिंह (58) ऑटो में दब गए।

विज्ञापन

तहरीर के आधार पर होगी अग्रिम कार्रवाई
ग्रामीणों ने ऑटो को सीधा करके घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया, जहां घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी  धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें