फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रेमिका से बिगड़ी बात, जिंदगी से तोड़ा साथ, फोन पर प्रेमिका से झगड़े के बाद दो युवकों ने लगाई फांसी

Tue, 29 Mar 2022 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रेमिका से झगड़े के बाद दो युवकों की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका से फोन पर झगड़े के बाद दो युवकों ने फांसी लगा ली। दोनों युवकों ने खुदकुशी से ठीक पहले अपनी  प्रेमिका से फोन पर बात की थी। मूलरूप से मैनपुरी करहल के नगला सूरत निवासी किसान जयराम का पुत्र आलोक यादव (22) काकादेव में किराये पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षा (सीजीएल, एसएससी) की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


बड़े भाई विकास ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस की जानकारी पर जब वह कमरे पर पहुंचे तो शव को फंदे से उतारा जा चुका था। पास ही भाई का मोबाइल व सुसाइड नोट मिला, जिसमें प्रेमिका के छोड़ देने से आहत होने की बात लिखी थी। आलोक ने आखिरी बार प्रेमिका से ही फोन पर बात की थी। पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो युवती से प्रेम संबंधों को लेकर की गई चैटिंग मिली। फोरेंसिक टीम ने हैंड राइटिंग मिलान के लिए पत्र को कब्जे में लिया है।

फोन पर बात करने के बाद होटल कर्मी ने लगाई फांसी
मूलरूप से प्रयागराज का रहने वाला मोनू (25) रायपुरवा स्थित शुभम पैलेस होटल में 10 सालों से काम कर रहा था। उसका होटल के ही पास रहने वाली एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। होटल के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि मोनू अक्सर युवती से देर रात तक फोन पर बात करता था। सोमवार रात को उसका प्रेमिका के छोड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे आहत होकर उसने होटल की छत पर एंगल से मफलर बांध कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें