फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ज्वेलर्स ठगी गैंग के दो इनामी दबोचे, फर्जी दस्तावेजों के जरिए छिपाते थे पहचान, पांच लाख नकद बरामद

Fri, 16 Jan 2026 10:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने नकली चांदी की सिल्लियों से ज्वेलर्स को ठगने वाले आगरा के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे देश के कई राज्यों में बड़ी वारदातें कर चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ज्वेलर्स को नकली चांदी की सिल्लियां थमाकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय शातिर गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कर्नलगंज और सेंट्रल जोन सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आगरा निवासी गैंग के दो इनामी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से ठगी के पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रांगा धातु पर चांदी की परत चढ़ाकर नकली सिल्लियां तैयार करता था और अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता था। 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस की भीड़ का फायदा उठाकर कर्नलगंज की एक प्रतिष्ठित दुकान पर फर्जी आधार कार्ड के जरिए चांदी बेचने का सौदा किया गया।

विज्ञापन

http://

फर्जी दस्तावेजों के जरिए छिपाई जाती थी पहचान

दुकानदार द्वारा सिल्लियों को कटवाकर जांच न कराने का फायदा उठाते हुए अभियुक्त नकली चांदी के बदले सोने के सिक्के व चेन लेकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवेंद्र गुप्ता उर्फ देवा और आकाश अग्रवाल उर्फ राजा शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्यों की भूमिका तय होती थी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पहचान छिपाई जाती थी। इनके खिलाफ कोटा, जयपुर, ग्वालियर, दिल्ली समेत अन्य शहरों में भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें