Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज पर भारी बारिश के कारण बहकर आए दो अज्ञात शव मिले हैं। चौकी प्रभारी ने गोताखोरों की मदद से एक शव को निकाल लिया है, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास जारी है।
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज पर हड़कंप मच गया, जब भारी बारिश के बाद गंगा नदी में बहकर आए दो अज्ञात शव बैराज के गेट पर फंसे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
गंगा बैराज चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि एक शव को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे शव को निकालने का प्रयास जारी है। दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि तेज बारिश और गंगा नदी में बढ़े जलस्तर के कारण ये शव कहीं और से बहकर गंगा बैराज तक आ पहुंचे हैं।