फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: कंपिल क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, प्रतिबंधित पशु काटने इनामी इब्राहिम गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Sun, 13 Jul 2025 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कंपिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रतिबंधित पशुओं को काटने वाले इनामी अपराधी मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित पशुओं को काटने वाले एक इनामी अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी जनपद फतेहगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक ने एक बाइट में दी।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रतिबंधित पशुओं को काटने के मामलों में वांछित चल रहे इब्राहिम को कंपिल क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद इब्राहिम को तुरंत लोहिया अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें