चकेरी के अहिरवां में शनिवार रात चोरों ने पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पान की दुकान का शटर तोड़कर सीसी कैमरों का डीवीआर, नकदी और सिगरेट ले गए। वहीं, बगल में स्थित फल गोदाम से सेब, अनार और अंगूर के 34 डिब्बे उड़ा दिए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मवैया निवासी विकास कुमार शर्मा की विकास पान भंडार के नाम से पान की दुकान है। बताया शनिवार देर रात दुकान बंदकर घर चले गए। अंदर घुसे चोर 52 हजार कैश, 50 हजार रुपये की विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकेट, डीवीआर ले गए। बगल में मवैया निवासी भोला बनिया का फल गोदाम है।