बारा सिरोही के पास महिला का पर्स छीनने वाले लुटेरों को कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को हुई घटना के दौरान पीड़ित दंपती ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया था जबकि उसका दूसरा फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
शारदानगर नगर निवासी संदीप रविवार को पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ कल्याणपुर मकसूदाबाद से वापस आ रहे थे। बारासिरोही के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मार कर पत्नी का पर्स छीन कर भागने का प्रयास किया जिससे दंपती बच्चों समेत गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्होंने बाइक में पीछे बैठे एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को दूसरे लुटेरे को भी धर दबोचा। लुटेरे कल्याणपुर का सागर सैनी और मकसूदाबाद निवासी अमन सविता हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे के आदी है और महंगे शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे।