फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिजली न आने से दो लाख उपभोक्ता बेहाल, बारिश के बाद फिर बिगड़े हाल

Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अहिरवां क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ता परेशान रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दो लाख से अधिक उपभोक्ता उमस और गर्मी के बीच परेशान रहे। शिकायतों के बावजूद न तो टोल फ्री नंबर 1912 से राहत मिली और न ही संबंधित अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर संतोषजनक जवाब मिला। रात आठ बजे हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर फाॅल्ट से हालात फिर बिगड़ गए।
विज्ञापन


अहिरवां क्षेत्र में शनिवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं, ओल्ड गुजैनी, दबौली और गोपालनगर में भी पूरी रात बिजली संकट बना रहा। रविवार को किदवईनगर, साकेतनगर, जूही सफेद कॉलोनी, बालाजीपुरम, गोविंद नगर, जाजमऊ, संजय नगर, वाजिदपुर, गंगापुर कॉलोनी, कोयला नगर, चंदन नगर, सनिगवां, मसवानपुर, आजाद नगर, बजरंग चौराहा और दर्शनपुरवा समेत करीब 30 मोहल्लों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी।

बार-बार ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी
बिजली कटौती के साथ लगातार ट्रिपिंग ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किदवईनगर, साकेतनगर, बर्रा, हरदेवनगर, काकादेव, नवीन नगर, छपेड़ा पुलिया, शारदा नगर, चुन्नीगंज, ग्वालटोली, नवाबगंज, बसंत विहार, चमनगंज, डिप्टी पड़ाव और लक्ष्मीपुरवा सहित 50 से अधिक इलाकों में दिनभर सात से आठ बार ट्रिपिंग हुई। किदवईनगर में तो आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली आती और जाती रही।

 
विज्ञापन

दबौली सबस्टेशन पर फूटा गुस्सा
शनिवार शाम से बिजली नहीं आने से नाराज लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा। रात करीब एक बजे संजयनगर कच्ची बस्ती, रतनलाल नगर और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोग दबौली नाला रोड स्थित दबौली विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र का घेराव किया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। स्थानीय लोगों के अनुसार, संजयनगर कच्ची बस्ती में शाम पांच बजे से और रतनलाल नगर में शाम साढ़े सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें