फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur Case: एसीपी मोहसिन की वापसी के बाद धमकाने का आरोप, छात्रा ने DGP को भेजा मेल, कहा- दी जा रही धमकी

Sun, 05 Jul 2026 03:51 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी मोहसिन खान को साइबर सेल में तैनाती मिलने के बाद, दुष्कर्म की आरोपी छात्रा ने डीजीपी को मेल भेजकर धमकाने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि एसीपी की वापसी से उसे और उसके परिवार को डराया जा रहा है और मामले में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में करीब 19 माह बाद एसीपी मोहसिन खान को साइबर सेल मुख्यालय में तैनाती मिलते ही आईआईटी की शोध छात्रा रही पीड़िता ने डीजीपी समेत कई पुलिस अधिकारियों को मेल भेजा है। मेल के माध्यम से एसीपी की ओर से धमकी देने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की मेल सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला वायरल मेल की पुष्टि नहीं करता है। पूरे मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि दिसंबर 2024 में छात्रा रही पीड़िता ने तत्कालीन कलक्टरगंज एसीपी मोहसिन खान पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से एसीपी को लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया था।

नौकरी छोड़कर अब घर में बैठना पड़ रहा है
इसके बाद दो जुलाई को जारी सूची में मोहसिन का नाम एक बार फिर से तैनाती की सूची में शामिल किया गया है। इधर, शनिवार को पीड़िता छात्रा ने अपनी मेल में कहा है कि जबसे उसने एसीपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसे षड़यंत्र में फंसाने की साजिश और उनके परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। इसके चलते उन्हें न सिर्फ कानपुर से जाना पड़ा, बल्कि नौकरी छोड़कर अब घर में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी जानकारी न होने की बात कह रहे
इतना ही नहीं अब एसीपी की ओर से उनके पिता को भी डराया-धमकाया जा रहा है कि मामले में समझौता कर उसे खत्म करा दिया जाए। छात्रा ने डीजीपी से मांग की है कि दुष्कर्म के मामले की जांच में तेजी लाई जाए और परिजनों की सुरक्षा की जाए। वहीं जारी मेल के संदर्भ में पुलिस अधिकारी जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें