कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के राजधानी मार्ग सर्वोदय नगर मोड़ के पास दो दिन पहले दो नशेबाज युवकों ने आपसी विवाद के चलते ईट-पत्थर चलाए, जिसकी चपेट में अपनी सहेली के साथ मंदिर से दर्शन कर घर को लौट रही एक बीएड की छात्रा चपेट में आ गई। सिर पर ईट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई।
मोहल्ला कंचन नगर निवासी समीक्षा शुक्ला (24) जोकि कानपुर के डीएवी कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह 14 जनवरी की रात में पड़ोस की रहने वाली अपनी सहेली के साथ गोपीनाथपुरम मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर वापस घर को लौट रही थी। तभी सर्वोदय नगर मोड़ के पास आपस में विवाद कर रहे दो नशेबाज युवकों ने पत्थर बाजी कर दी, जिससे ईट समीक्षा को जा लगी।