फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रेन हादसों में सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मी समेत दो की मौत, मचा कोहराम

Sat, 10 Feb 2024 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अलग-अलग स्थानों पर हुए ट्रेन हादसों में दो लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमिश्नेट के अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन हादसों में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी समेत दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के हादसे की सूचना देने पर मृतकों के परिजन रोकर बेहाल हो गए। रावतपुर केशवनगर निवासी राजकुमार (74) जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत कर्मचारी थे। परिवार में तीन बेटे संजय, शिवसिंह, रवि और पत्नी जानकी हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह साथी कर्मचारियों से मिलने की बात कहकर निकले थे।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से लौटते समय वह गोल चौराहे के पास कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी अनवरगंज ने तलाशी के दौरान मिली डायरी से परिजनों को सूचना दी। इधर, केशवनगर निवासी शेरअली उर्फ बबलू (40) दादा नगर स्थित चप्पल कारखाने में काम करते थे। परिवार में मां नूरजहां और भाई शान अली व मोइन अली हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात वह घर लौट रहे थे। उसी दौरान पनकी में फर्टिलाइजर के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर शेरअली की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें